जयपुर
ग्रीन डे एवं पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम किया आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल कौशलम इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित ग्रीन डे एवं पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम में हरीश कनोलिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की, हमारे आसपास के समस्त बाहरी आवरण को पर्यावरण कहते हैं, जिस प्रकार हमारे शरीर के लिए स्वच्छता व शुद्धता आवश्यक है इसी तरह पर्यावरण के लिए भी स्वच्छता शुद्धता का होना आवश्यक है। इस हेतु पेड़ पौधो की अपनी महत्ता है।
कार्यक्रम के समन्वयक देवेंद्र कुमार ने बताया कि संस्थान में विगत माह से पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणर्थियों द्वारा द्वारा बौद्धिक क्षमता वाले दिव्यांग जनों को बागवानी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज संस्थान में इस दिवस को ग्रीन डे पर्यावरण बचाओ के रूप में मनाया गया कार्यक्रम में संस्थान के सचिव कृष्णा शर्मा, निदेशक प्रभाकर शर्मा, विशेष शिक्षक सुनील कुमार, नवीन कुमार शर्मा, इरशाद खान, सुनीता, चंदा आदि उपस्थित रहे।


