पाकुड़

विधायक हेमलाल मुर्मू ने व्यक्त की संवेदनाएं

MLA Hemlal Murmu expressed condolences

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने शोक प्रकट किया। उन्होंने साझा किया कि धरतीपुत्र, जिन्होंने धनकटी आन्दोलन से आदिवासियों, दलितों और गरीबों को हक की जमीन दिलाने की लड़ाई शुरू की। जिन्होंने पिता को खोने के बावजूद समाज की लड़ाई को नहीं छोड़ा, बल्कि जल, जंगल और ज़मीन की पुकार को संसद के गलियारों तक पहुंचाया। बहुजन चेतना की मशाल और झारखंडी अस्मिता की आवाज़ को हूल जोहार। प्रकृति उन्हें अपने आंचल में वही जगह दे, जो उन्होंने धरती के हर शोषित जन के दिल में पाई है। अंतिम जोहार बाबा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button