शिबू सोरेन के निधन पर मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने प्रकट किया गहरा दुःख के साथ संवेदनाएं
Mohammad Saddam Hussain expressed deep sorrow and condolences on the demise of Shibu Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
साहिबगंज। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समुदाय के प्रमुख नेता शिबू सोरेन के निधन पर साहिबगंज कांग्रेस के जिला महासचिव मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त की है। मो सद्दाम हुसैन ने कहा की शिवू सोरेन झारखंड की आत्मा थी.उन्होंने न केवलआदिवासी अधिकारों की लड़ाई लड़ी,बल्कि झारखंड को एक अलग राज्य के रूप में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई!उनका निधन सिर्फ एक राजनीतिक हस्ती का अंत नहीं, बल्कि एक युग का अंत है.मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सादगी और प्रतिबद्धता की मिसाल है!झारखंड के लोग उन्हें हमेशा सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करेंगे!सद्दाम हुसैन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिजनों और उनके अनुयायियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।



