सिंगरौली

एनसीएल की गृहिणियां सीख रहीं रहीं फर्स्ट एड के गुर – 4000 से ज़्यादा को मिली ट्रेनिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । एनसीएल की गृहिणियां सीख रहीं रहीं फर्स्ट एड के गुर – 4000 से ज़्यादा को मिली ट्रेनिंग नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा गृहणियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण देकर उन्हें आपात परिस्थितियों में तुरंत सहायता देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कंपनी की सभी परियोजना एवं इकाइयों में गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं।एनसीएल द्वारा अभी तक 121 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एनसीएल परिवार की 4000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में आपात चिकित्सा सहायता, सांप काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार, जलने या गंभीर चोटों पर त्वरित उपचार के साथ-साथ रक्तचाप एवं सामान्य रोगों की पहचान इत्यादि की जानकारी दी जा रही है।ग़ौरतलब है कि, एनसीएल द्वारा विगत 27 जनवरी को गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने हेतु प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गयी थी। महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एनसीएल की यह पहल सराहनीय है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button