
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ : जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो पक्षों में मकान का छज्जा बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा कि सड़क पर दोनों पक्षों की ओर से महिलाएं तथा पुरुष लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के ऊपर जमकर लाठी चलाई । धौलाना के मोहल्ला स्थित एक गली में वकील और शकील के बराबर बराबर में मकान हैं। मकान के बाहर निकल रहे छज्जों को लेकर दोनों परिवारों में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी । आरोप है कि रविवार की देर शाम शकील पक्ष के लोगों ने मकान के छज्जे को तोड़ना शुरू कर दिया , जिसका वकील पक्ष के लोगों ने विरोध किया था । जिसके बाद विवाद बढ़ता ही चला गया और फिर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट चलने लगीं । पड़ोसी किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है ।
धौलाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मदरसा में आपसी पारिवारिक विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान महिलाओं को गिरा गिराकर डंडों और ईंट से पीटा गया। घटना का एक वीडियो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा छत से बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने वीडियो फुटेज के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पिलखुवा की सीओ अनीता चौहान ने बताया कि , मामला संज्ञान में आया है , जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की जाएगी ।



