अमरोहा

अमरोहा में SSC फेज-13 परीक्षा पर छात्रों का विरोध

परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन, पारदर्शिता की मांग, SDM को ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : धनौरा में स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) की फेज-13 भर्ती परीक्षा को लेकर दर्जनों छात्रों ने शहर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा।छात्रों का आरोप है कि SSC फेज-13 परीक्षा में कई खामियां सामने आई हैं। उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस विरोध के समर्थन में जब कुछ शिक्षकों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।परीक्षार्थियों का कहना है कि वे वर्षों से मेहनत कर रहे हैं। लेकिन भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियां उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर इतनी दूर होते हैं कि छात्रों को एक-दो दिन पहले ही पहुंचना पड़ता है। फिर आखिरी वक्त में परीक्षा रद्द कर दी जाती है।24 जुलाई को होने वाली SSC फेज-13 परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर तकनीकी खराबियां पाई गईं। परीक्षा के दौरान कई छात्रों के कंप्यूटर हैंग हो गए। इससे उनका कीमती समय बर्बाद हुआ। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रदेशों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों का शोषण किया गया। जबकि वे सिर्फ अपनी जायज मांगें उठा रहे थे।ज्ञापन देने वालों में मंगलसेन, अमन, विपिन, लक्की, विनीत, रचित, त्रिवेंद्र, पंकज और सतीश आदि शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button