मुंबई तक पहुंचा श्री हनुमान मित्र मंडल गौशाला आभावास का नाम

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
आभावास सीकर। गौरी शंकर अग्रवाल आभावास निवासी गौ विधायक खंडेला ने बताया कि ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के सान्निध्य में गौ रक्षार्थ किया जा रहे यज्ञ में जिसमें 33 करोड़ आहुतियां प्रदान की जाएगी इस यज्ञ में श्री हनुमान मित्र मंडल गौशाला आभावास के द्वारा भी 365 आहुति का योगदान किया गया है ।
जिसे मुंबई में चल रहे चातुर्मास आयोजन के दौरान दो दिवसीय गौ संसद् में दानदाताओं की सूची में अंकित किया गया है ।
इस गौ संसद् में भाग लेने के लिए पश्चिमांचल प्रभारी श्री बाबूलाल जी जांगिड़ तारानगर निवासी के नेतृत्व में राजस्थान से 45 गौ सांसद एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मुंबई पहुंचे हैं जिसमें सीकर जिले से गौ सांसद सागर मल योगी गौ विधायक खंडेला गौरीशंकर अग्रवाल एवं राजेंद्र योगी ने भाग लिया है



