स्मार्ट मीटर के खिलाफ रींगस के किसान सभा भवन कार्यालय में हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रींगस,बावड़ी। स्मार्ट मीटर के खिलाफ के खिलाफ आज रीगंस के किसान सभा भवन कार्यालय में सावरमल चौधरी व सागर मल धायल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। प्रेस प्रवक्ता केशाराम धायल ने बताया कि आन्दोलन का आगाज, आन्दोलन चलाने के लिए 21 व्यक्तियों की” बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति रीगंस( खण्डेला)” नाम दिया गया। बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति खण्डेला की अलग बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति बनाई जायेगी। रीगंस की बिजली उपभोक्ता ने निर्णय किया है कि वह रीगंस क्षेत्र के सभी गांवो में जाकर प्रचार प्रसार करेंगे। इसके लिए पम्पलेट, होर्डिंग,बेनर व साऊण्ड के माध्यम प्रचार प्रसार किया जायेगा। उसके बाद 13 अगस्त बुधवार को 11:00 बजे मील तिराहा भगत सिंह सर्किल से रैली के रूप इकठ्ठे होकर सहायक अभियन्ता कार्यालय रीगंस पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा। 16 अगस्त से 31 अगस्त तक स्मार्ट मीटर के खिलाफ गांव गांव हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।उसके बाद भी सरकार ने हठधर्मिता जारी रखी तो सितम्बर माह में बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।
आज बैठक में सावर चौधरी एडवोकेट ने कहा कि बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति रीगंस स्मार्ट को लेकर आरपार की लडाई लडेगी। भूदाराम बगडिया ने कहा कि पूरे राजस्थान की बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति ,जिला बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति बन चुकी है तथा तहसील स्तर पर बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति का गठन किया जा रहा है। सोहनलाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बिजली नियामक विद्येयक 2020 के जरिये स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय किया था परन्तु राजस्थान की गहलोत सरकार ने उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ होने की वजह से इन्हे मीटर इसे राजस्थान में लागू नहीं किया। सीताराम पावण्डा एडवोकेट ने आम जनता से आव्हान किया कि बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति को आन्दोलन में तन-मन धन से पूरा सहयोग करने की अपील की है।
आज रीगंस में भी संघर्ष समिति का गठन किया गया है। जिसमें सावर चौधरी,सागर मल धायल, भूदाराम बगडिया, केशाराम धायल, ताराचंद बाजिया, सुरजभान धायल, जवाहर सिंह मूण्ड, सागरमल बगडिया, सोहनलाल, हरलाल सिंह ,रोहिताष साखुनिया, ब्रह्मपकाश काबरा, दीपक पारीक,आशिष कुमावत, अमित योगी, मनीष मील, दीपचंद बाजिया, सुरेश कुमार शर्मा, संदीप जाखड सहित अनेक लोग उपस्थित थे। जिला पर्यवेक्षक के रूप में का,सुभाष नेहरा उपस्थित रहे।
केशाराम धायल
प्रेस प्रवक्ता



