अलवर

बिना पार्किंग और फायर एनओसी के कैसे संचालित हो रही है जीनीयस कोचिंग,,

सरकारी फुटपाथ पर निजी कोचिंग का अतिक्रमण, क्या अब बच्चों को सिखाया जाएगा नियमों की अनदेखी करना।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अलवर :  शहर की स्कीम नंबर-8 कॉलोनी में संचालित जीनीयस कोचिंग सेंटर पर नियमों की अनदेखी और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के गंभीर आरोप लगे हैं। कोचिंग संस्थान ने सरकारी सड़क के फुटपाथ पर करीब 20 फीट का कब्जा कर उसे अपनी निजी पार्किंग में तब्दील कर लिया है ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अब कोचिंग में बच्चों को जीनियस बनाने के साथ-साथ अतिक्रमण करना भी सिखाया जाएगा।जानकारी के अनुसार जीनीयस कोचिंग की ओर से नगर निगम से आवश्यक फायर एनओसी भी अब तक प्राप्त नहीं की गई है। जबकि नगर निगम द्वारा पहले ही नोटिस जारी कर संस्थान को अग्निशमन एनओसी लेने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कोचिंग संस्था न तो फायर एनओसी ले रही है और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई पहल कर रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही यह कोचिंग न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा कर रही है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाल रही है।खैर अब देखना यह होगा कि नगर निगम अपने ही नोटिस पर अमल करते हुए कार्रवाई करता है या यह मामला भी अन्य कई मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाने वाला है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button