गोड्डा

श्रम मंत्री ने दिशोम गुरु को दिया भावभीनी श्रद्धांजलि

कहा - माटी का बेटा, माटी में लौटा..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : झारखंड आंदोलन के जनक, आदिवासियों के लिए संघर्षशील योद्धा, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक देशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि झारखंड की आत्मा, आदिवासी अस्मिता के प्रहरी, संघर्ष और सादगी की मिसाल दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरा राज्य शोकाकुल है, दिलों में शून्यता है। श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर जो श्रद्धांजलि दी गई, वह न सिर्फ भावुक कर देने वाली है, बल्कि झारखंड के हर उस नागरिक की भावना को शब्द देती है जो दिशोम गुरु को सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि अपना अभिभावक मानता है। उन्होंने आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने लिखा कि मन बहुत भारी है… झारखंड की आत्मा, हमारे अभिभावक, मार्गदर्शक, संघर्ष की प्रतिमूर्ति दिशोम गुरु अब हमारे बीच नहीं रहे। संजय प्रसाद यादव की इन पंक्तियों में दर्द भी है और एक असाधारण विरासत को नमन करने की विनम्रता भी। उन्होंने लिखा उनकी सादगी, उनका संघर्ष, और उनके विचार हमेशा हमारी राह को रोशन करते रहेंगे। इस कठिन समय में भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस दृढ़ता और संयम के साथ इस व्यक्तिगत और सार्वजनिक दुःख का सामना कर रहे हैं, उसकी सराहना करते हुए संजय यादव ने लिखा कि यह सिर्फ एक पिता को खोने का दुःख नहीं, झारखंड की आत्मा पर लगा एक गहरा आघात है। फिर भी जनता के बीच उनकी उपस्थिति, उनका धैर्य एक सच्चे नेता की पहचान है। हम सभी इस दुःख में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ हैं, आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। अंत में उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा.. दिशोम गुरु अमर रहें। देश और ख़ासकर अपना झारखंड आपको कभी नहीं भूल सकता।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button