सीकर

खण्डेला में बीएलओ व सुपरवाइजर का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण

रींगस । पंचायत समिति सभागार खंडेला में मंगलवार को बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के लिए दिया गया। इस प्रशिक्षण में खंडेला ब्लॉक के भाग संख्या एक से पच्चास तक के बीएलओ एवं सुपरवाइजर ने भाग लिया। प्रशिक्षण में उपखंड अधिकारी खंडेला अर्चना बुगालिया, तहसीलदार अमीलाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानी सिंह मीणा, नायब तहसीलदार हनुमान सहाय मीणा, मास्टर ट्रेनर कर्मवीर सिंह प्रधानाचार्य कांवट एवं दिलीप जांगिड़ व्याख्याता गुरारा उपस्थित रहे।
उपखंड अधिकारी ने बीएलओ से गहन बिंदुओं पर चर्चा करके मोटिवेशन दिया। यह प्रशिक्षण एक अगस्त 2025 तक प्रतिदिन पच्चास बीएलओ को दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button