अमरोहा
अमरोहा में महिला आयोग के आदेश पर छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र में महिला आयोग के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर वक्काल निवासी कुसुम पत्नी ने महिला आयोग में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी विजय के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति विजय, सास लक्ष्मी, जेठ अजय, देवर विकास व गुरमीत, ननद पूजा, कम दहेज का ताना देकर बुलेेट बाइक व दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।बिचौलिया गुड्डू दहेज के लिए उकसाता रहा। कई बार ससुराल वालों ने बेरहमी से पिटाई की। कई-कई दिन तक भूखा रखा गया। कई बार पंचायतें हुई लेकिन इन लोगों में कोई सुधार नहीं हुआ। गर्भावस्था में भी मारपीट की गई। 14 जून 2025 मायके में थी। इस दौरान ससुराल वाले पहुंचे और मारपीट की।शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने महिला आयोग की शरण ली। महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुराल वालों के खिलाफ सैदनगली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


