अमरोहा

अमरोहा में 36 घंटे से बारिश, 3 मकान गिरे

एक युवक की मौत, कई घायल, जलभराव से लोग परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिले में पिछले 36 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है।
अमरोहा, गजरौला और नौगावां में तीन मकान गिर गए हैं। मलबे में दबकर लाखों रुपए का सामान बेकार हो गया है। इस बरसात के चलते नौगावां, गजरौला, मंडी धनौरा, अमरोहा नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति है। पैदल निकलने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह ग्यारह बजे तक भी बूंदाबांदी जारी रही।नौगावां कस्बे की हाजी सत्तार वाली गली में एक दो मंजिला पक्के मकान का पिछला हिस्सा ढह गया। इसमें दबने से 22 वर्षीय सुहेल नामक युवक की मौत हो गई। उसका भाई नावेद घायल हुआ है।
दो लोगों को गिरा मकान
सोमवार रात अमरोहा नगर के मोहल्ला जय ओम नगर में रामवती पत्नी राम भरोसे का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक बुजुर्ग महिला और किशोरी घायल हो गईं। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।गजरौला थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में तेज बारिश के कारण राजू का कच्चा मकान गिर गया। मकान में उसका मासूम बच्चा दब गया। परिवार के लोगों ने उसे बाहर निकाला और नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राजू ने मुआवजे की मांग की है और बताया कि इस हादसे से उसका एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 120 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। उन्होंने कहा कि यह बारिश धान के साथ अन्य फसलों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button