पाकुड़

वोकेशनल विषयों की पढ़ाई के ध्यानार्थ अशोक कुमार भगत केन्द्र/ राज्य सरकार को लिखा पत्र

Ashok Kumar Bhagat wrote a letter to the Central/State Government for attention towards the study of vocational subjects

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखण्ड क्षेत्रान्तर्गत मोहनपुर स्थित उत्क्रमित प्ल्स टू विद्यालय में वोकेशनल विषयों की पढ़ाई न होने की वजह से स्थानीय विद्यार्थियों का भविष्य संकट में गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर पाकुड़ जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार व सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार को पत्र लिखकर समाधान की मांग की है। उपाध्यक्ष द्वारा भेजे गये पत्र में कहा गया है कि मोहनपुर विद्यालय में कक्षा 11वीं में IT, फाइन आर्ट्स, हेल्थ एंड हाइजीन जैसे वोकेशनल विषयों की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते स्थानीय विद्यार्थियों को मजबूरण अन्य स्कूलों की ओर रुख करना पड़ रहा है, जो ग्रामीण परिवेश के बच्चों के लिए कठिन और खर्चीला विकल्प है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 19 जून 2025 को इस समस्या से सम्बन्धित एक पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी, पाकुड़ को भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं आया। स्थिति जस का तस बनी हुई है। पाकुड़ जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने आग्रह किया है कि छात्रहित में शीघ्र ही कार्रवाई की जाए और मोहनपुर में अवस्थित उल्लेख विद्यालय में वोकेशनल विषयों में नामांकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में सभी विषयों की शिक्षा मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button