खैरथल

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रर्दशन

जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल : राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को खैरथल जिले में छात्रों ने प्रदर्शन किया है। छात्रों ने पैदल मार्च करते हुए खैरथल-तिजारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस पैदल मार्च का नेतृत्व ओमवीर रहीसा ने किया।प्रदर्शनकारी युवाओं ने नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ चुनावों को लोकतंत्र की पहली सीढ़ी बताया और कहा कि लंबे समय से यह चुनाव नहीं हो रहे, जिससे छात्रों की नेतृत्व क्षमता को मंच नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनावों पर लगाई गई रोक युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।मार्च में प्रमुख रूप से हेमंत गुर्जर, अंकित जोशी, एडवोकेट रवि सैन, उज्ज्वल लखेरा, प्रथम डाटा, धैर्य भारद्वाज, हिमांशु गौरी वर्मा, ललित गुर्जर, अनूप गुर्जर, मोहित कौशिक सहित कई अन्य छात्र और युवा शामिल रहे।यवाओं ने ज्ञापन में मांग की कि राज्य सरकार जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनावों की तिथि घोषित करे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पुनः बहाल करे। साथ ही कहा गया कि छात्रसंघ चुनावों से युवाओं में नेतृत्व, ज़िम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना का विकास होता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button