शिबू सोरेन के निधन पर पाकुड़ की धरती सहित पूरा झारखण्ड गमगीन- अफीफ अमसल
The entire Jharkhand including Pakur is saddened by the demise of Shibu Soren- Afif Amsal

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बरहरवा प्रखण्ड क्षेत्र के श्रीकुंड स्थित कार्यालय में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए २ मिनट का शोक सभा आयोजन किया गया । उसके पश्चात युवा नेता अफीफ अमसल ने शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि दिशाेम गुरु वीर शिबू सोरेन ने अपनी पूरी ज़िंदगी मज़लूमों, किसानों और झारखण्ड के लोगों के हक़ में गुज़ार दी। उन्होंने सिर्फ़ एक राज्य का ख़्वाब नहीं दिखाया, बल्कि उसे हक़ीक़त में बदला। युवा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ पाकुड़ विधानसभा की ओर से इज़हार-ए-ग़म पेश की, साथ ही गमगीन मन से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पूरे परिवार को सब्र अता करने को अल्लाह से दुआ की। आखिर में सबों ने दिशाेम गुरु के पैग़ाम को हमेशा ज़िंदा रखने और उनके बताए रास्ते पर चलने की प्रतिज्ञा ली। उक्त शोक सभा में प्रखण्ड प्रभारी अंसार अली, मो साइबान, अब्दुल मालेक, सरफराज अहमद, विरेंदर साहा, अबुल कलाम, फैसल अहमद, अनिकुल इस्लाम, जमील अख्तर, सद्दाम हुसैन,बशीर अहमद, असगर अली, तौफिक अहमद, शाहरूख सेख, हबिबुर रहमान,मो इसराइल, मो जाबीर, जॉनी आलम, इम्तियाज आलम,वसीम अख्तर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



