मथुरा

नाली का कीड़ा नाली में ही खुश रहता है’, GF-BF को लेकर प्रेमानंद महाराज ने फिर दिए बयान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। व्रन्दावन में  फेमस संत प्रेमानंद महाराज हमेशा अपने प्रवचन को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लाखों लोग उनके स्टेटस लगाते हैं और उनकी कही बातों से सीखते हैं या खुद को रीलेट करते हैं। लेकिन इन दिनों प्रेमानंद महाराज अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी हालही में महिलाओं पर टिप्पणी किए थे जिसको लेकर समाज दो गुटो बंटा हुआ था, अब फिर से उन्होंने एक बयान दिया है जिसको लेकर फिर से चर्चा होना शुरू हो गया है। आपको बता दें कि इस बार लीव इन में रहने वालों को निशाना बनाते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा है कि गंदी नाली का कीड़ा गंदगी में ही राजी रहता है। अगर उसे अमृत कुंड में भी डाल दिया जाए तो उसे अच्छा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि ठीक उसी तरह जो लोग गलत आचरण कर रहे हैं, उन्हें सही उपदेश हमेशा कड़वा लगता है। संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनना बंद करो। कोई नशा मत करो। अपने माता-पिता की आज्ञा में रहो। उन्होंने कहा कि शास्त्रों तक आप पहुंच नहीं सकते हैं, इसलिए अगर संतजन उपदेश नहीं देंगे तो आप कैसे जानेंगे कि अच्छाई और बुराई क्या है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बयान में कहा कि नाली का कीड़ा नाली में ही सुख का अनुभव करता है। उन्हें सही बात का उपदेश करोगे तो उन्हें बुरा लग जाएगा। उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। यहां आप सभी बच्चे हैं, यहां सुधरने के लिए ही आए हैं, तो हम कड़वा भी बोलेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button