रामपुर शाहबाद
शाहबाद बिजली विभाग द्वारा कराया गया विशाल भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। शाहबाद बिजली घर पर बने मंदिर पर बिजली विभाग की ओर से सावन माह में हवन पूजन कराया गया। गंगाजल से भगवान का जलाभिषेक हुआ। उसके पश्चात हवन पूजन कराया जिसमें मौजूद भक्तों ने भगवान से परिवार में सुख शांति प्रदान करने की कामना की। अंत में भंडारे का प्रसाद भी लोगों को खिलाया गया। इस अवसर पर एसडीओ बिजली विभाग अलंकृत मिश्र, जेई नगर नौशाद अंसारी, विकास सक्सेना, पवन पांडेय, विजेन्द्र यादव, सुभाष, खलेन्द्र, राउफ़ लाइनमैन प्रेमपाल सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे।



