पाकुड़

झारखण्ड आन्दोलन की वो साझी यात्रा आज अधूरी रह गई- विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी

That joint journey of Jharkhand movement remained incomplete today- MLA Prof. Stephen Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी झारखण्ड निर्माण की लड़ाई के ऐसे सिपाही हैं, जिन्होंने दिशम गुरु शिबू सोरेन के साथ झारखण्ड आन्दोलन की हर चुनौती में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया। 1970 के दशक से लेकर आज तक उन्होंने झारखण्ड आन्दोलनकारी नेता सह- पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के साथ न जाने कितनी आन्दोलनकारी यात्राओं को जिया, जेल गये, कठिनाइयां सही, और अंततः झारखण्ड को उसकी पहचान दिलाई।

आज दिशम गुरु शिबू सोरेन नहीं रह, लेकिन उनके साथ बिताया हर पल, हर आन्दोलन की गूंज, और झारखण्ड की माटी में बहा गया उनका पसीना, हम सबके दिलों में जीवित रहेगा। कुछ यादें, कुछ तस्वीरें…,

आज हम उन्हें साझा कर रहे हैं, क्योंकि ये सिर्फ तस्वीरें नहीं हैं बल्कि ये झारखंड के इतिहास के पन्ने हैं। “दिशम गुरु शिबू सोरेन चले गये….., लेकिन उनका सपना, उनका संघर्ष, और उनके साथ बिताए हर क्षण हमारे लिए धरोहर हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button