अलवर
डिवाइडर पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू,,, शहर की सुंदरता में फिर से जुड़ा नया रंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर : शहर में अब विकास की रफ्तार धरातल पर साफ नजर आने लगी है। आर्ट्स कॉलेज की पुलिया से 200 फीट रोड की ओर बने डिवाइडर पर एक बार फिर से मरम्मत, पौधारोपण और रंग पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर विकास न्यास के सेक्रेटरी ने मीडिया में चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और अब डिवाइडर का स्वरूप पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक नजर आने लगा है।स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि इस बार ठेकेदार द्वारा डिवाइड का फिर से मरम्मत कार्य किए जा रहे है। पौधों की सही प्लानिंग, पेंटिंग की सुंदरता और डिवाइडर को देखते ही बनता है। भारी वाहनों से जहां पहले यह डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने के कारण बार-बार होने वाली मरम्मत के लिए सुर्खियों में रहता था, वहीं अब यह शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम कर रहा है।हालांकि, नागरिकों ने यह भी सुझाव दिया है कि इस रोड पर चल रहे सर्विस स्टेशन पर आने वाली बड़ी गाड़ियों से आज तक डिवाइडर बार बार क्षतिग्रस्त होता रहा है हम लोग ठेकेदार को दोषी बताते हैं इस डिवाइडर पर भारी वाहनों के चलने से वाहनों से निकलने वाला दुआ पेड़ों के ऊपर जम जाता है जिस पेड़ नहीं लग पाते हैं इसमें ठेकेदार भी क्या करेगा ठेकेदार द्वारा फिर भी पेड़ों की कई बार पानी से धुलाई की गई जो पेड़ नहीं पनप पाये उनकी जगह दुसरे पेड़ लगाए में इस रोड पर डिवाइडर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए भारी ट्रैकों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए और उड़ती धूल को रोकने के लिए कारगर समाधान निकाला जाए। क्योंकि इन वजहों से ही पहले डिवाइडर को बार-बार नुकसान पहुंचता रहा है।फिलहाल, नगर विकास न्यास की सक्रियता और सजगता से शहरवासियों में एक नई उम्मीद जगी है। यह कार्य न केवल सौंदर्यीकरण की दिशा में सकारात्मक कदम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनता की आवाज और मीडिया की भूमिका प्रशासन को जागरूक करने में कितनी महत्वपूर्ण है।




