बेतुल
बैतूल विश्व हिंदू परिषद मध्यभारत प्रांत की बैठक में नर्मदापुरम विभाग को मिले नए दायित्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। विश्व हिंदू परिषद की मध्यभारत प्रांत स्तरीय बैठक विगत दिनों शारदा विहार भोपाल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी छह माह की कार्ययोजना पर चर्चा की गई एवं केंद्र द्वारा जारी पत्रक का वाचन किया गया। इस बैठक में प्रांत, विभाग एवं जिला स्तरों पर संगठनात्मक दायित्वों का पुनः निर्धारण किया गया। नर्मदापुरम विभाग सहित कई क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नर्मदापुरम विभाग में नर्मदापुरम विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री का दायित्व राजेश प्रजापति, विभाग सहमंत्री राजेंद्र राजपूत, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बैतूल जयदीप रूनवाल, जिला सहमंत्री प्रकाश गारवे, जिला संयोजक बजरंगदल बैतूल शुभम यादव, दुर्गावाहिनी विभाग सहसंयोजिका का दायित्व शिल्पा महाते को दिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, जिला उपाध्यक्ष सीमा मिश्रा, रवि वर्मा, जिला मंत्री श्याम राठौर, जिला सह मंत्री मनीष सिंह रघुवंशी, राजू ठाकुर, जिला सह संयोजक यश वर्मा, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख प्रयाग नावगें, सुरेश रावत, रामे भारती,जिला सुरक्षा प्रमुख सतनामसिंग बावरा, दुर्गेश भारती, दुर्गेश ठाकुर, राजेश पेशवे, हिमांशु ठाकुर, अमित पवार, अभिषेक वर्मा, प्रसन्ना, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी रोशनी आर्य ,सह संयोजिका कशिश ने सभी बधाई दी है।



