अमरोहा

अमरोहा में पानी के कैम्पर को लेकर दो-पक्षों में मारपीट

घर में तोड़फोड़ और छत से पथराव, 4 लोग घायल, 6 पर केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : देहात थाना क्षेत्र के गांव कांकर सराय में पानी के कैम्पर को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना बुधवार दोपहर की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने पहले उनके घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की। इसके बाद छतों से पथराव भी किया गया। इस हिंसक झड़प में चार लोग घायल हुए हैं।देहात थाना इंस्पेक्टर बालेंद्र सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button