बरेली
मंत्री के जन्मदिन पर जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर गरीबों का इलाज कर बी.एल.वर्मा जी का जन्मदिन वृहस्पतिवार को युवा लोधी सभा बरेली की ओर से लोधी समाज के नेता बी.एल.वर्मा केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार के जन्मदिवस के उपलक्ष में कालीबाड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 400 से अधिक जरूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। जांच एवं दवाइयां निःशुल्क दी गई। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।


