असम

51वें जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन असम को मिला दो रजत पदक। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम : गुजरात के अहमदाबाद स्थित नारणपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 7 अगस्त 2025 तक आयोजित 51वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में असम के तैराक छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन, असम ने दो रजत पदक जीतकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। असम तैराकी संघ के महासचिव भास्कर रंजन दास और प्रचार सचिव मुकुतेश्वर गोस्वामी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, अंगरिका शैकिया ने गर्ल्स ग्रुप-2 वर्ग के 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में 2:33.41 सेकंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग के 100 मीटर फ्री-स्टाइल इवेंट में प्रयाश गोगोई ने 56.41 सेकंड में रजत पदक जीतकर टीम को गौरवांवित किया। प्रतियोगिता के दौरान तीथांक पेगु द्वारा बनाया गया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी असम टीम की एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही। असम ने पूरे प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह साबित किया कि राज्य में उभरती हुई प्रतिभाएं देश का भविष्य गढ़ने में सक्षम हैं। इस तरह की उपलब्धियाँ न केवल खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं बल्कि नई पीढ़ी को भी प्रेरित करती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button