पाकुड़

आत्मा प्रबंधन समिति की हुई बैठक

meeting of soul management committee

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते गुरुवार को जिला संयुक्त कृषि भवन के आत्मा सभागार में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा, पाकुड़ श्री मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2024-25 में आत्मा प्रबंधन समिति एवं आत्मा शासी निकाय द्वारा अनुमोदित गतिविधियों के अनुपालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई।तत्पश्चात वित्तीय वर्ष 2025-26 की गतिविधियों पर विमर्श उपरांत अनुमोदन किया गया। जिसमें राज्य के बाहर प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान मेला, किसान गोष्ठी, किसान वैज्ञानिक अंतर मिलन, प्रत्यक्षण एवं अन्य गतिविधियों का अनुमोदन किया गया। बैठक में महेशपुर प्रखंड के प्रधान एवं वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र महेशपुर के संजय कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी श्री प्रसेनजीत महतो, उप परियोजना निदेशक सपन सोनल तिर्की, इनपुट डीलर सुबोध मंडल, तसर उत्पादक के प्रतिनिधि, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग के कर्मी,किसान प्रतिनिधि एवं अन्य ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button