
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कटरा फूलकुंवरि ग्राम पंचायत के बहोरापुर गांव में दलित बस्ती में कीचड़ और जलभराव की समस्या एक सप्ताह में भी दूर नहीं हो पाई है।एस डी एम और बी डी ओ के आदेश पर सेक्रेटरी भारी है आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र कोरी के साथ हो एसडीएम से शिकायत की थी एसडीएम ने मामले को संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से खंड विकास अधिकारी को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए थे। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत के सचिव को मौके पर जाकर रिपोर्ट मांगी थी। एसडीएम और बीडीओ के आदेश के बाद भी तक अभी तक मौके पर एक भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा। रास्ते में कीचड़ और जलभराव की समस्या और बढ़ गई है। मजबूरी में दलित बस्ती के लोग इसी रास्ते से आने को मजबूर हैं।

