झुंझुनू

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। नेवरी गांव में टोडी वाले बालाजी के पास गुरुवार सुबह 6:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। लीलाराम सैनी पुत्र माड़ूराम दीपपूरा ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दी है कि मेरी मां मंगली देवी उम्र 65 साल सुबह 5:30 बजे घर से सोच के लिए बाहर गई थी। सोच करके वापस आ रही थी तो कोपर सड़क के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मंगली देवी का दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। माड़ुराम सैनी परिवार दीपपुरा से नेवरी आकर बस गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button