गोड्डा

प्रदेश कमाने गया बिलारी गांव का मजदूर, अब गांव लौटेगा उसका पार्थिव शरीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : सदर प्रखंड क्षेत्र के बिलारी गांव के रहने वाले मजदूर छविलाल महतो की मौत मुंबई में हो गई है। घटना दुखद है। मजदूर की मौत की खबर सुनकर बिलारी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मजदूर छबिलाल महतो दो माह पहले मजदूरी करने मुंबई गया था। मुंबई के कल्याण में बिल्डिंग निर्माण कार्य में होने वाले सेंटरिंग कार्य में मजदूरी कर रहा था। निर्माण अधिकारी से छुट्टी होने के बाद वह पैदल ही अपने भाड़े के मकान की ओर जाने लगा। इस क्रम में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
गया था प्रदेश कमाने लौटेगा पार्थिव शरीर
प्रवासी मजदूरों का प्रदेश में बुरा हाल है। जैसे तैसे कमाई कर अपने परिवार का भरोसा करने के लिए संथाल परगना के मजदूर प्रदेश कमाने जाते हैं। बिलारी गांव का छबिलाल भी प्रदेश कमाने गया था। लेकिन उसके घर वालों को क्या पता था कि प्रदेश कमाने गए मजदूर का घर वापसी पार्थिव शरीर के रूप में होगा। इधर, चाचा राम भजन महतो, भाई उमेश महतो मणिलाल महतो, भुवनेश्वर महतो आदि ने बताया कि मुंबई में उनके शव के पोस्टमार्टम के बाद घर भेजे जाने की तैयारी हो रही है। संभवत: बुधवार तक उनका शव बिलारी गांव पहुंच पाएगा।
ग्रामीण भी कर रहे हैं अपने छबिलाल का इंतजार
बिलारी गांव में छबिलाल की छवि काफी अच्छी थी। उनके मौत की खबर से ग्रामीण भी शोकाकुल है। ग्रामीण निरंजन महत्व निरंजन देवी, समरी देवी, जयमंती देवी, पूजा कुमारी, निशु कुमारी, पिंटू कुमार महतो ने घटना को लेकर शोक जताया है। समस्त ग्रामीण अपने छबिलाल का गांव लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
मजदूर की विधवा कर रही मदद का इंतजार
मृतक मजदूर छबिलाल महतो की विधवा रूसनी देवी अब शासन प्रशासन के मदद का इंतजार कर रही हैं। जनप्रतिनिधियों के आने का टकटकी लगाई हुई है। परिवार का भरण पोषण अब उसके लिए एक चुनौती के रूप में खड़ा है।
बेसहारा हो चुका है पूरा परिवार
बिलारी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि छबिलाल के पिता नंदकिशोर महतो की पहले ही मौत हो चुकी है। घर का इकलौता कमाने वाला छबिलाल भी असमय काल के काल में समा गया। अब उसके परिवार में पत्नी रोशनी देवी के अलावा बेटा रामदेव कुमार महतो, कुंदन कुमार महतो, एवं तीन बेटी गीता कुमारी, रीता कुमारी, पुष्पा कुमारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button