जालौन

घनश्याम अनुरागी ने कन्याओं से बंधवाई राखी, मनाया रक्षाबंधन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

उरई (जालौन)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर समाजसेवी व वरिष्ठ नेता घनश्याम अनुरागी ने कन्याओं से राखी बंधवाकर भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यह त्योहार मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की कन्याओं ने तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर उन्हें दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।घनश्याम अनुरागी ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सम्मान का संदेश देने वाला त्योहार है। उन्होंने कन्याओं को उपहार स्वरूप किताबें व मिठाई वितरित कीं और शिक्षा के महत्व पर बल दिया।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए रक्षाबंधन पर्व को यादगार बनाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button