गोड्डा

शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा  :- शहीद भगत सिंह युवा क्लब की ओर से तेलोलिया हरियाली मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ। फाइनल मुकाबला आदर्श सपोर्टिंग क्लब बोहा और जोजोटोला टीम के बीच खेला गया, जिसमें आदर्श सपोर्टिंग क्लब बोहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेनाल्टी शूट आउट में 1 – 0 गोल से विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम को ₹30,000 नगद पुरस्कार के साथ पथरगामा पूर्वी जिला परिषद सदस्य  अमित भगत द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता जोजोटोला टीम को ₹20,000 की नगद राशि मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव द्वारा प्रदान की गई।
मैच के सफल संचालन में रेफरी की भूमिका ईश्वर हांसदा एवं गंगाराम टुडू ने निभाई। वहीं कॉमेंट्री की कमान मुकेश कुमार और मुस्तफा अंसारी ने संभाली।
मौके पर पूर्व मुखिया खगेश महतो (परसपानी), मिथलेश महतो, दिनेश महतो, सीलधर महतो, बाबूजी किस्कू, महेंद्र मंडल, संजय महतो, हेमंत महतो, कार्तिक महतो, मकसूद अंसारी, ग्राम प्रधान देवनारायण महतो, भरत महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button