मथुरा

हेमा मालिनी ने गरीब बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के सैकड़ों गरीब बच्चों के रक्षाबंधन पर्व को सांसद तथा फिल्म स्टार हेमा मालिनी ने बेहद यादगार बना दिया। आज उन्होंने गरीब बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। भारतीय जनता पार्टी की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। निजी होटल मे हेमा मालिनी को गरीब बच्चों ने राखी बांधी और जीवन यापन का भरोसा मांगा। यह पहला मौका है कि जब सांसद बनने के बाद हेमा मालिनी रक्षाबंधन पर अपने संसदीय क्षेत्र में हैं। इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी ने भी गरीब बच्चों को हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया। हेमा मालिनी ने कहा कि बच्चों से पहली बार मिली हुँ और कुछ जिले की समस्याओं को लेकर एक पत्र दिया है। पहली बार रक्षा बंधन के पर्व पर मथुरा में हुँ । मेरे तीन भाई है मै हमेशा राखी बांधती हुँ। आज सुबह उन्होंने सबसे पहले मंदिर मे जा कर राधा रमण को राखी बांधी और ब्रज में सारे भाईयों को रहकर राखी बांध रही हुँ। मुझे मथुरा में रह कर बहुत अच्छा लगा रहा है। आज ब्रजवासीयों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button