गोड्डा
नगर परिषद की टीम पहुंची सड़क विहीन मोहल्ले,
काफी देर तक किया औचक निरीक्षण, मामला वीआईपी मोहल्ले के सड़क का, बीमार बुजुर्ग के घर नहीं पहुंच पाया था एम्बुलेंस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। बीते दिनों की बात है। शहर के वीआईपी कॉलोनी में बुजुर्ग जनार्दन मंडल को एंबुलेंस की सुविधा घर तक केवल इसलिए नहीं मिल पाए की सड़क नहीं था। इस मामले को लेकर मीडिया में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद यह मामला सिस्टम के संज्ञान में पूरी तरह बैठ गया। वीआईपी मोहल्ले के अंदर का इलाका सड़क विहीन है। डीसी अंजली यादव के निर्देश पर नगर परिषद की टीम इस मोहल्ले का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया है। टीम में मुख्य रूप से नगर परिषद के सिटी मैनेजर के अलावा अन्य लोग शामिल थे। मोहल्ले के अंदर प्रवेश करने के उपरांत टीम को देख ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना ना रहा। मोहल्ले वासियों ने एक-एक करके सारी बातों को सिटी मैनेजर के समक्ष रखने का काम किया। समस्याओं को गिनाने का किया।
नगर परिषद के दो वार्ड में पड़ रहा सड़क
नगर परिषद के सिटी मैनेजर के मुताबिक, वीआईपी मोहल्ले के अंदर के इलाके में जहां सड़क नहीं है। दरअसल, वह जगह नगर परिषद क्षेत्र के दो वार्ड में पड़ता है। इस वजह से शायद अब तक यह मोहल्ले का हिस्सा सड़क विहीन ही रह गया है। लेकिन यह अड़चन अब यहां सड़क बनने में नहीं आएगी। क्योंकि यह मामला जिले के वरीय अधिकारी के संज्ञान में पूरी तरह से आ चुका है।
थोड़ा उलझन में है मामला, उधेड़बून में रही टीम, निजी स्कूल तक है दो वार्ड का सीमावर्ती क्षेत्र
दरअसल, आज तक सड़क बनने का मामला टीम के पहुंचने के बाद समझ में आया है। टीम जब निरीक्षण कर रही थी तो टीम के वरीय पदाधिकारी की ओर से यह जानकारी ग्रामीणों को दी गई की यह रासता वार्ड नंबर 15 तथा 20 में पड़ता है। इस रास्ते का सीमावर्ती क्षेत्र एक निजी स्कूल के पास है। मजे की बात तो यह है कि जिस वृद्धि जनार्दन मंडल को घर तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाया था, उनका घर इस रास्ते के दोनो वार्ड सीमावर्ती क्षेत्र पर ही है।
” वीआईपी कॉलोनी के अंदर के मोहल्ले में टीम द्वारा निरीक्षण कराया गया है। नगर परिषद के फंड से होगा तो किया जाएगा। नहीं तो एस्टीमेट बनाने का निर्देश जाएगा। इसके बाद प्रारूप बनाकर मैडम सर को दी जाएगी।”
– अरविंद प्रसाद अग्रवाल, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गोड्डा।




