माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर व्यवहार न्यायालय परिसर में सफाई कार्यक्रम आयोजित
On the instructions and guidance of the Hon'ble High Court, a cleaning program was organized in the Civil Court premises

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शनिवार करीब 4 घंटे माननीय उच्च न्यायालय रांची के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में सफाई कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया और कल भी किया जाएगा। न्यायालय के न्यायिक अधिकारी एवं पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर में साफ सफाई किया जा रहा है,जिससे कि न्यायालय में आने वाले मुदालय एवं अधिवक्ताओं को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन पर न्यायालय परिसर में दिनप्रतिदिन कर्मियों द्वारा परिसर को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए जी तोड़ मेहनत की जारी है इसके साथ-साथ न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी भी इस स्वच्छता अभियान में जोर शोर से हिस्सा ले रहे। न्यायालय के समस्त कर्मी संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि विगत एक वर्ष पहले आज ही के दिन माननीय उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति के द्वारा व्यवहार न्यायालय में वर्नरेबल डिपॉज़िशन सेंटर, डिस्पेंसरी (औषधालय), विटनेस शेड का उद्घाटन किय गया था ,साथ ही साथ महिलाओं के लिए ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन इफेक्टिव रूप इस्तमाल करने पर जोर दिया गया था, मैं विशेष रूप से उन महिलाओं से यह अनुरोध करता हूं कि जो भी महिलाएं व्यवहार न्यायालय पाकुड़ में आती है उन्हें अगर सेनेटरी पैड की आवश्यकता हो वह व्यवहार न्यायालय स्थित शौचालय में उपलब्ध सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का लाभ ले सकते हैं। साथ ही व्यवहार न्यायालय को स्वच्छ रखने में हमारे न्यायिक पदाधिकारी एवं समस्त कर्मिगण का पुरजोर सहयोग मिल रहा है और हमलोग स्वच्छता की मिसाल कायम करने में जुटे हुए हैं। आज करीब सुबह 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक दोपहर को न्यायालय के कर्मियों द्वारा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए समस्त न्यायालय परिसर की साफ सफाई की गई जो कल भी जारी रहेगा। मौके पर मुख्य रूप से मुख्य रूप से मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी संजीत चंद्र, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक ,व न्यायालय के कर्मी राघवंद्र ठाकुर,कामेश्वर दास,रणजीत कुमार ,दयानंद उपाध्याय,आनंद कुमार व अन्य कर्मी पलएलवी गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



