पाकुड़

दिशोम गुरु बीर शिबू सोरेन के निधन के शोक में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

World Tribal Day was celebrated in a simple manner in mourning of the demise of Dishom Guru Bir Shibu Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। झामुमो प्रखण्ड कार्यालय पाकुड़िया में शनिवार को सबसे पहले बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हु, दिशम गुरु शिबू सोरेन जैसे महापुरुषओं की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सादगीपूर्ण तरीके से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देबीलाल हाँसदाक् सहित कई लोग शामिल रहे.झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने कहा कि आदिवासी भाई बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई दिया और कहा कि सब आदिवासी एक होकर एकता का परिचय देना होगा. सम्बोधन मे बताया की मूल निवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। देबीलाल हंसदाक ने कहा यह घटना उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती है जो आदिवासी लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था, जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार आयी है। तब से विश्व आदिवासी दिवस के दिन झारखण्ड में सरकारी छुट्टी‎ घोषित‎ किया है। इस अवसर पर महेन्द्र टुडू,मंजर आलम, बाबूरली मरांडी, मोईन आलम, मंजूर अंसारी, नरेश हांसदा सहित झामुमो के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button