झुंझुनू

बाबा रामदेव मंदिर लोहार्गल में हुआ बैठक का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं नवलगढ़। अरावली पहाड़ियों में स्थित झुंझुनूं जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल में बाबा रामदेव मंदिर परिसर में रामेश्वर लाल कल्याण की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। सचिव धर्मपाल गांधी की मौजूदगी में मंदिर के विकास और मेला भंडारा कमेटी के गठन की चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष व मंदिर से जुड़े अन्य सदस्य शामिल नहीं होने से मेला भंडारा कमेटी का पूर्ण निर्णय नहीं लिया जा सका। बैठक में मौजूद लोगों ने अबकी बार मेला भंडारा कमेटी में समाज के पांच लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया। भंडारा कमेटी में पांच सदस्य रखे जाएंगे, वही भंडारे का लेखा-जोखा देखेंगे। यह प्रस्ताव अध्यक्ष के पास भिजवाया जाएगा। मेला भंडारा की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति को देने का समाज के लोगों ने कड़ा ऐतराज किया है। मंदिर और मेला भंडारा में पारदर्शिता हेतु कई सुझाव समाज के लोगों ने बैठक में रखें। बैठक में मेले के बाद मेला भण्डारा कमेटी से पूरा हिसाब-किताब लेने और मंदिर की नई कार्यकारिणी गठित करने पर भी चर्चा की गई। महीने भर में नई कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया। समाज के लोगों ने कहा मंदिर में किसी का एकाधिकार नहीं चलेगा। बैठक में रामस्वरूप घुघरवाल,गोवर्धन लाल वर्मा, रामनाथ सिंह सुरेला, मामराज  सौगण, कमलदास, एडवोकेट विनोद घुघरवाल, पूर्व सरपंच मनेष कुमार, राजेंद्र रोलण, प्रहलादराम, इंद्राज सौगण, मनोज कल्याण, धुड़ाराम, अनिल सौगण, शिशुपाल सिंह, मुकेश कुमार, विनोद पालीवाल, अमित कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button