बाराबंकी
थाना प्रभारी ने रक्षाबंधन पर जगह जगह महिलाओं और कन्याओं को बांटे उपहार बंधवाया राखी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार क्षेत्र के विभिन्न गांवों एव कस्बों में परंपरागत रूप से मनाया गया सगी व मुंह बोली बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र के दो धागे बांधकर भाई-बहन के प्रेम को पुष्ट कर दिया । रक्षाबंधन त्यौहार पर सैकड़ों किलोमीटर चल करके सगी व मुंह बोली बहनों ने अपने भाइयों के यहां पहुंचकर रोली चंदन हल्दी अच्छत आदि से अपने भाइयों के टीका लगाकर उनकी कलाई में रक्षा सूत्र के दो धागे बांधकर उनकी सुख समृद्धि व लंबी उम्र की कामना किया वही भाइयों ने अपनी बहनों को यथा शक्ति उपहार आदि देकर उनकी जीवन पर्यंत रक्षा किए जाने का वचन दिया ।
त्यौहार में अमन चैन बने रहे जिसके लिए प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली ने ग्रामीण क्षेत्र मे जगह जगह जाकर बच्चो एव महिलाओं को उपहार देते हुए राखी बंधवाई इस दौरान जगह जगह पुलिस फोर्स गस्त के साथ मुस्तैद रही।



