बागपत

डॉ. संजय निषाद जिंदाबाद के नारों से गूंजा माहौल

बड़ौत विधायक व राज्यमंत्री को निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बागपत। जनपद बागपत के बड़ौत विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कृष्ण पाल मलिक को रविवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि कश्यप समाज की जिन जातियों को फिलहाल ओबीसी वर्ग में रखा गया है, उन्हें मझवार तुरहा में परिभाषित कर अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे समाज के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा।

ज्ञापन सौंपते समय कार्यकर्ताओं ने “डॉ. संजय निषाद जिंदाबाद” और “कश्यप समाज एकता अमर रहे” जैसे नारे लगाए। उन्होंने राज्यमंत्री से मांग की कि वह इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में मजबूती से उठाएं और प्रदेश सरकार से आवश्यक संशोधन कराएं।

इस अवसर पर निषाद पार्टी बागपत के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यपसंगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यपजिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह कश्यपयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कश्यपबावली रोड से संजय कश्यपहर्षित कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button