पाकुड़

शिवू सोरेन की जयंती पर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे सामसुन मुर्मू

Samsun Murmu to participate in archery competition on Shivu Soren's birth anniversary

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी एवं सह- जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू को आज अहले सुबह अपने आवासीय कार्यालय के समक्ष तीरंदाज़ी का अभ्यास करते हुए देखा गया। वे स्वर्गीय शिवू सोरेन की 82वां जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे। इस अवसर पर सामसुन मुर्मू ने बताया कि शाम को आयोजित प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वे नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवू सोरेन के बताए मार्ग पर चलना हम सभी झारखंडवासियों का कर्तव्य है। उनकी दूरदर्शी सोच और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गये कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिवू सोरेन की विचारधारा को आत्मसात कर झारखंड के विकास के लिए नए और बेहतर अवसरों की तलाश करनी चाहिए, जिससे राज्य विकास के नया आयाम स्थापित कर सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button