झुंझुनू

काजड़ा में अंबेडकर भवन चारदीवारी का शिलान्यास

विधायक काला ने की 500000 रुपए की स्वीकृति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। पंचायत समिति की ग्राम पंचायत काजड़ा में गोगाजी मन्दिर के पीछे अंबेडकर भवन चारदीवारी का शिलान्यास सरपंच मंजू तंवर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब वाल्मीकि मोहल्ले में किसी सार्वजनिक संस्थान की नींव रखी गई है। ग्राम काजड़ा भामाशाहों की धरा रही है और गत् वर्षों में सरपंचों ने भी पंचायत में बहुत से विकास के कार्य करवाए हैं लेकिन वाल्मीकि समाज हमेशा उपेक्षा का शिकार रहा है। इन लोगों के पास कोई सामुदायिक भवन नहीं होने से विवाह शादियों में बहुत दिक्कत होती थी। सरपंच मंजू तंवर ने इन लोगों के दुख दर्द को समझते हुए न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया तब जाकर सोमवार को वाल्मीकि समाज के मोहल्ले में अंबेडकर भवन चारदीवारी की नींव रखी गई है। स्वतंत्रता दिवस के दिनों में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। सरपंच मंजू तंवर ने बताया कि चारदीवारी मय शौचालय निर्माण के लिए पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने पांच लाख रुपए की राशि अपने विधायक कोष से स्वीकृति प्रदान की है। काफी वर्षों से गांव का वाल्मीकि परिवार उपयुक्त स्थान नहीं होने से अपने सामाजिक कार्यों के लिए पीड़ित था। पंडित मनोज कुमार शर्मा के मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से भगवती प्रसाद चंदेलिया से पूजा अर्चना करवाते हुए पंचायत के गणमान्य लोगों के कर कमलों द्वारा शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उप सरपंच राकेश मनीठीया, गुणसागर शास्त्री, महावीर प्रसाद सैनी, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, भीम सिंह शेखावत, सत्यनारायण सिंगाठिया, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गाँधी, समाज सेवी भरत नागवान, डॉ. मनोज जोशी, प्यारेलाल कुमावत, संदीप शेखावत, प्यारेलाल मिस्त्री, युवा नेता रमेश गुर्जर, विनोद सोनी, धीर सिंह नायक, लीलाधर सैनी, दलीप जांगिड़, सुनिल राजोरिया, बीएल जालिंद्रा,ओम प्रकाश भड़िया, धर्मेन्द्र बुडानिया, विजय सिंह शेखावत, सुमेर सिंह शेखावत, रामनिवास मेघवाल, प्रकाश मेघवाल, मनोज मिस्त्री, लिछमण चंदेलिया, सज्जन चंदेलिया, होशियार सिंह सिंगाठिया, राय सिंह शेखावत, विजय सिंह शेखावत,दिनेश सिंह शेखावत, रोहिताश बुडानिया, प्रताप सिंह तंवर, विकास मारवाल,किशन सिंह शेखावत, विकास जांगिड़, नरेश चंदेलिया,बन्टी चन्देलिया,इन्द्र खेड़लिया, महेश धींवा,मुकेश गुरावड़िया,किशोरी लाल मेघवाल, संजय सैन, लक्ष्मण सिंह शेखावत, बाबूलाल नायक, धर्मेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, रूप सिंह, कँवरपाल सिंह, राजेंद्र बुडानिया, शीशराम लुहानीवाल, रामदेव लुहानिवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वर्षों का सपना साकार होने पर वाल्मीकि समाज ने सरपंच मंजू तंवर और विधायक पितराम सिंह काला का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button