बरेली

रामगंगा उफान पर, मीरगंज-आंवला संपर्क मार्ग कटा, पांच हजार बीघा भूमि में फसलें जलमग्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मीरगंज/गुलड़िया/सिरौली। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब देहात क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। मीरगंज और गुलड़िया में रामगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रामगंगा के उफान के साथ-साथ करीब पांच हजार बीघा में फसलें पानी में डूब चुकी हैं। इससे किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है। गांव गोरा हेमराजपुर रामगंगा घाट पर बने पुल की एप्रोच रोड को तेज धारा काट रही है, जिससे मीरगंज और आंवला के बीच संपर्क टूट गया है।
तहसील प्रशासन ने इस संपर्क मार्ग पर पुलिस और राजस्व टीम को लगाकर बड़े वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। दूसरी ओर मीरगंज-सिरौली रोड पर कैलाश गिरी बाबा मढ़ी रामगंगा घाट का पुल भी खतरे में है। यहां एप्रोच रोड पर पानी चढ़ गया है, जो किसी भी समय कट सकती है। लोग जान जोखिम में डालकर वाहनों को निकाल रहे हैं इससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। रामगंगा में उफान से मीरगंज में 700 बीघा और गुलड़िया में 45 सौ बीघा में फसलें जलमग्न हो गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button