बालाघाट

ड्रीम्स होंडा अपने ग्राहकों को देगी कार

19 सितंबर को 6150 ग्राहको का निकलेगा ड्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट। जिले में होंडा स्कूटर और बाईक बाजार में अपनी सुविधाओं से ग्राहकों में अपनी अलग पहचान बना चुका ड्रीम्स होंडा के ऑनर कमलजीतसिंघ छाबड़ा ने, मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है, जिसकी वे, 2024-25 फाईनेसिंयल इयर, से शुरूआत करने जा रहे है। साल में एक बार वह अपने ग्राहकों को ड्रा के माध्यम से एक चमचमाती कार देंगे। ताकि ग्राहकों का विश्वास और भरोसा, ड्रीम्स होंडा पर कायम रहे। बाईक बिजनेस में प्रतिस्पर्धा के बीच, ड्रीम्स होंडा ऑनर कमलजीतसिंघ छाबड़ा ने यह ऐलान, मंगलवार को होंडा एजेंसी के सभागार में प्रेस से चर्चा करते हुए कही। इस दौरान उनके बिजनेस सहयोगी सीए बलजीतसिंघ छाबड़ा और आरटीओ सलाहकार संदीप असाटी भी मौजूद थे।ऑनर कमलजीतसिंघ ने बताया कि आगामी 19 सितंबर को शहर के एक निजी लॉन में आयोजित संगीतमय और गेम्स के साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में फाईनेसिंयल इयर 2024-25 के 6150 ग्राहकों का ड्रा, उनके इनवाइस नंबर से निकाला जाएगा। ताकि संस्था के इस कार्यक्रम की पूरी पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम में होंडा, युवाओं के लिए अपनी दो बाईक साईन-100 डी एक्स और सीबी होरनेट 125 सीसी लांच करने जा रहे है। जिसमें अत्याधुनिक फीचर्स और नये कलर्स होंगे, इन गाड़ियो को होंडा ने बाईक पसंद करने वाले युवाओं के लिए तैयार किया है।
उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को कार्यक्रम में आने वाले ग्राहकों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी ड्रा की व्यवस्था की गई है जो स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराएँगे,जिसमें उन्हें भी उपहार प्रदान किए जाएंगे। जिसका, ड्रा में नाम आएगा। साथ ही इस कार्यक्रम में सामाजिक और अन्य क्षेत्रो में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह पूरा कार्यक्रम पारिवारिक माहौल में होगा। जिसमें पूरा ड्रीम्स होंडा परिवार, मेजबान रहेगा। ऑनर कमलजीत छाबड़ा ने बताया कि ड्रीम्स होंडा, ग्राहको की सपनों की कार को ना केवल, इस साल, बल्कि, इसे, अपनी परंपरा बनाने जा रहा है और प्रतिवर्ष नवरात्र के पहले ड्रीम्स होंडा, ऐसे आयोजन करेगा।
उन्होंने सरकार के बाईक पर जीएसटी में की गई, कमी का स्वागत करते हुए बताया कि इससे बाईक की कीमत में 6 से 15 हजार रूपए की बचत होगी। साथ ही उन्होने बताया कि ड्रीम्स होंडा, वाहनों की खरीदी में केशबेक के साथ ही ग्राहकों को चांदी का सिक्का भी प्रदान कर रहा है।
ड्रीम्स होंडा परिवार ने 19 सितम्बर को अधिक से अधिक लोगो से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में  आने की अपील की हैँ l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button