अलवर

अलवर थोक फल-सब्जी मंडी में सुलभ शौचालय की बदहाल स्थिति, मजदूरों की जेब पर मार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर। थोक फल-सब्जी मंडी परिसर में बने सुलभ शौचालय की हालत इन दिनों बेहद खराब है। अंदर गंदगी और बदबू का ऐसा आलम है कि लोग मजबूरी में ही इसका इस्तेमाल कर पाते हैं। शौचालय की सफाई न के बराबर होती है, जिससे वहां जाने वालों को सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय मजदूर और व्यापारी बताते हैं कि सुलभ शौचालय संचालक मनमर्जी से शुल्क वसूल रहा है— लैट्रिन के 10 रुपये और नहाने के 20 रुपये। जबकि नियमों के अनुसार यह शुल्क तय दर से कम होना चाहिए। गरीब मजदूर, जो रोज कमाने-खाने पर निर्भर हैं, उन्हें इस अतिरिक्त खर्च का बोझ उठाना पड़ रहा है।
गंदगी और बदबू के कारण कई लोग शौचालय जाने से बचते हैं, जिससे मंडी परिसर के आसपास खुले में पेशाब जैसी स्थिति भी बन रही है। इसके बावजूद मंडी समिति और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मजदूरों और स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय की नियमित सफाई करवाई जाए, शुल्क निर्धारित दरों पर ही लिया जाए और इस पर सख्त निगरानी रखी जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button