बाराबंकी
कार की चपेट से 15 वर्षीय बच्ची हुई घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। कार की जोरदार टककर से स्कूल जा रही 15 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है।
मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम किन्हौली निवासी बृजेश यादव की 15 वर्षीय पुत्री अर्पिता यादव गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिन्दौरा साईकिल से स्कूल जा रही थी छात्रा बिन्दौरा गाव पहुँचती इससे पूर्व तेज रफ्तार मे आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई दुर्घटना के बाद कार चालक गाडी को छोड़कर फरार हो गया है घायल छात्रा को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर चोटे होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे मे ले लिया है।



