हापुड़

पति से हुए झगड़े के बाद गुस्से में हैवान बनी मां ने डेढ़ साल के मासूम को दो मंजिला मकान से फेंका

मासूम की हुई दर्दनाक मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड (यूपी) – उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कलयुगी मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की ही जान ले ली । पति से हुए झगड़े के दौरान गुस्से में हैवान बनी मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया. जिससे मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई । इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी बच्चे के पिता ने थाने में जाकर पुलिस को दी, तो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मजीदपुरा में रहने वाले वसीम की शादी पांच वर्ष पूर्व बिहार की रहने वाली शबाना से हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के बाद शबाना पर दो बच्चे हुए. वसीम का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में आये दिन बात-बात कर क्लेश करती थी. सोमवार को उसने झगड़े के दौरान आवेश में आकर उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे अहद को अपनी गोद में उठा लिया और दो मंजिला मकान की छत से ले जाकर नीचे फेंक दिया. घटना के बाद घर में जैसे ही चीख-पुकार मची, तो मौके पर आसपास के लोग पहुंच गये. लोगों ने मासूम बच्चे को अपनी गोद में उठाया और देखा, तो बच्चे की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पिता वसीम ने पूरी घटना की जानकारी नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को अपनी हिरासत में ले लिया है.
वही, इस घटना के संबंध में नगर कोतवाली इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को एक महिला द्वारा उसके डेढ़ साल के बच्चे को दो मंजिला मकान की छत से फेंके जाने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि डेढ़ साल का मासूम बच्चा अहद अपने बड़े भाई के साथ दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था, तभी खेलते खेलते वह नीचे गिर गया. घटना के बाद बच्चे की मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची. जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के द्वारा मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button