मुरादाबाद
राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर प्रदर्शनी कर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विविध राष्ट्रभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, तिरंगा संग सेल्फी, नारा लेखन तथा कविता पाठ आदि शामिल रहे। जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसके अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, संवाद पत्र, जागरूकता रैली, पोस्टर प्रदर्शनी आदि प्रभावशाली गतिविधियाँ संपन्न हुईं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय समुदाय को एचआईवी,एड्स के प्रति जागरूक किया गया। एड्स जागरूकता अभियान के संयोजक डॉ. अमित कुमार रहे, जबकि हर घर तिरंगा कार्यक्रम की संयोजक डॉ. पूजा नरमानी रहीं। समस्त कार्यक्रमों का निर्देशन एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार द्वारा की गई। यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जाग्रत करने वाला सिद्ध हुआ। महाविद्यालय के प्राध्यापक गण कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।



