अमरोहा

अमरोहा में गंगा का जलस्तर घटा

60 गांवों में बाढ़ जैसे हालात, खेतों में 4 फीट तक पानी; फसलें जलमग्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। तिगरी में गंगा का जलस्तर 200.50 गेज मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान से डेढ़ मीटर नीचे है। मंगलवार को बिजनौर बैराज से 1,55,365 क्यूसेक पानी गंगा नदी में छोड़ा गया। जिले के करीब 60 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। खेतों में चार फीट तक पानी भरा है।लठीरा, फरीदपुर एहतमाली, दारानगर, शीशों वाली, टीकों वाली और ढाकों वाली समेत कई गांवों में स्थिति गंभीर है। ओसीता जगदेवपुर, कांकाठेर और तिगरी को छोड़कर अधिकांश गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बाढ़ से चारे और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ खंड विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार गंगवार के अनुसार बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा है। हालांकि, खेतों में भरे पानी के निकलने में समय लगेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button