पाकुड़

पंचायती राज स्वशासन परिषद के प्रखण्ड समन्वयक ने कई पंचायत के कार्यशैली का किया निरीक्षण

The Block Coordinator of Panchayati Raj Swaraj Parishad inspected the working style of several Panchayats

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रोजेक्ट प्राण के अन्तर्गत पंचायती राज स्वशासन परिषद के प्रखण्ड समन्वयक ने सोमवार को पाकुड़ प्रखण्ड के अन्तर्गत आने वाले पंचायत झिकरहट्टी पश्चिमी, किस्मतकदमसार, नगरनबी, हीरानंदपुर एवं शहरकोल पंचायत सचिवालय भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भवन की संरचना और रख-रखाव से जुड़े भवन की दीवारों, छत, दरवाजों-खिड़कियों, बिजली-पानी की व्यवस्था और परिसर की स्वच्छता का आकलन देखी। साथ ही ग्राम सभा रजिस्टर, योजना रजिस्टर, लेखा पुस्तिका, संपत्ति रजिस्टर, सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) रिपोर्ट, और शिकायत निवारण रजिस्टर को बारीकी से देखा। इसके अलावे डिजिटल उपकरण एवं कनेक्टिविटी के मद्देनजर कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट कनेक्शन और पंचायत पोर्टल के उपयोग की स्थिति का परीक्षण किया। साथ ही योजना समीक्षा के क्रम में 15 वें वित्त योजना अन्तर्गत राशि व्यय एवं पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना में प्राप्त राशि के व्यय का आंकलन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button