झुंझुनू
राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को बांधी राखी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला संयोजक संतोष चौधरी एवं ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां के नेतृत्व में ग्यारह महिला पदाधिकारियों ने झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को कलेक्ट्रेट में तिलक लगाकर राखी बांधी। महिला मोर्चा की प्रभारी संतोष तेतरवाल , उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी एवं ब्लॉक सलाहकार सुमन कटेवा ने बताया कि यह रक्षासूत्र जिले की सभी बहनों की सुरक्षा के लिए बांधा गया है। ब्लॉक महासचिव सपना बाबल, ब्लॉक उपाध्यक्ष मंजू महला एवं ब्लॉक सचिव विमला नूनियां ने जिला कलेक्टर गर्ग द्वारा राखी बंधवाने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पूनियां, सरोज बिजारणियां, चंद्रकला नेहरा, किरण बाला उपस्थित रही।


