राजस्थान
तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी आर्य समाज के वेद प्रचार सप्ताह में हुए उपस्तिथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। आर्य समाज में चल रहे वेद प्रचार महोत्सव के पावन अवसर पर तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति के प्रधान जयप्रकाश यादव द्वारा की गई।
आर्य समाज की ओर से विधायक बालक नाथ योगी का शॉल उढाकर व ओ३म का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रधान जयप्रकाश यादव का साफा बांधकर व ओ३म का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक व प्रधान को समाज की ओर से महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा रचित सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया गया।विधायक बालक नाथ योगी ने कहा कि आर्य समाज प्रतिवर्ष वेद प्रचार के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जीवंत रखते हुए राष्ट्र उत्थान के क्षेत्र में बहुत ही प्रशंसनीय कार्य कर रही है। भजनोपदेशक रामनिवास आर्य व धर्मपाल आर्य के द्वारा ओजस्वी विचारों व दृष्टांतों के माध्यम से ईश्वर विषय, सत्य – असत्य, चोरी व धर्म के 10 लक्षणों पर बहुत ही सुंदर व प्रेरणादायी चर्चा की गई। वैदिक प्रवक्ता रामनिवास गुण ग्राहक ने बताया कि झूंठ बोलने पर उसको याद रखना पड़ता है जबकि सत्य को याद रखने की आवश्यकता नहीं होती है। एक झूठ बोलने के पीछे हजार झूठ बोलनी पड़ती है। मंच का कुशल संचालन इंदर सिंह दहिया ने किया।प्रातः कालीन सभा में यज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुभाष चंद सैनी के नेतृत्व में सैनी माध्यमिक विद्यालय ,तिजारा के छात्र-छात्राओं व शिक्षक गणों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति दी तथा सत्संग में भाग लिया।
विमलादेवी-एमजीसैनीखैरथल,सुमन सैनी अनिल सैनी प्रधानाध्यापक , अनिता देवी – सुभाष चंद सैनी प्रधानाध्यापक, ललिता यशपाल, लेखराम सैनी सुपुत्र रामनिवास आर्य, ओमप्रकाश आर्य सुपुत्र लक्ष्मण आर्य, मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। नसोपुर, बूढीबावल व टपूकड़ा आर्य समाज के पदाधिकारियों ने वेद विचार सप्ताह में पधार कर यज्ञ में आहुति दी तथा सत्संग का लाभ प्राप्त किया।
संजय जैन सुपुत्र धर्मचंद जैन के द्वारा मनमोहन मंगल गान प्रस्तुत कर संसार समस्त प्राणियों के सुखी जीवन की मंगल कामना की गई तथा सभी के लिए इनकी की ओर से एक दिन के भोजन की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर राम आर्य, सुरेश कुमार आर्य, बलवान सिंह सिंह आर्य, ताराचंद आर्य, रामावतार आर्य, रतनलाल आर्य, कंचन चौधरी, हनुमान सैनी, नरेश सैनी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
अंत में महर्षि आर्य ने बाहर से पधारे लोगों का आभार व्यक्त किया। अंत में महर्षि दयानंद सरस्वती के जयकारों के साथ शांति पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।



