अमरोहा

हर घर तिरंगा, अभियान के तहत थाना रजबपुर पुलिस द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली   

राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति का संदेश देते हुए रजबपुर में तिरंगा यात्रा "

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद में आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनंद के निर्देशन में थाना रजबपुर पुलिस द्वारा कस्बा रजबपुर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गयी।
इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मुख्य मार्गों पर मार्च करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन में तिरंगे के सम्मान की भावना जागृत करना रहा। रूट मार्च में स्थानीय नागरिकों की भी सहभागिता रही l जिन्होंने देशभक्ति के नारों से माहौल को उल्लासमय बना दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button